Monday 16 September 2013

त्रिलोचन शास्त्री

Shree trilochan shaastree
त्रिलोचन शास्त्री
         कविवर त्रिलोचन का जन्म भाद्र शुक्ल तृतीया ,सोमवार वि.स. 1974, तदनुसार 20 अगस्त,1917 को कटघरा चिरानी पट्टी, जिला सुल्तानपुर(उत्तरप्रदेश) में हुआ था। उनका वास्तविक नाम वासुदेवसिंह था। इनके पिता का नाम श्री जगरदेवसिंह तथा माता का नाम मनबरता देवी था। इनकी पत्निका नाम जयमूर्ति देवी था।
त्रिलोचन की शिक्षा दोस्तपुर गाँव मे प्रारंभ हुइँ। वाराणसी से उन्होने ‘साहित्यरत्न’ डिग्री हासिल की। इन्होंने एम.ए. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में किया था।
         उन्होने अपने बहुत से सर्जनात्मक कार्यो के द्रारा हिन्दी की साहित्यिक पत्रकारिका और काव्य को नयी दिशा सदी। उन्होने बनारस से प्रकट होती मासिक पत्रिका ‘कहानी’ और प्रेमचन्दजी की प्रस्थापित ‘हंस’ पत्रिका, मासिक पत्र ‘चियत्रलेखा’, और ‘बृहद हिन्दीए कोश’  में संपादन कार्य किया। इन्होंने हिन्दी साहित्य संमेलन,प्रयाग द्वारा निर्गत या प्रकाशित ‘हिन्दी-अंग्रेजी मानक-कोश’ का संपादन हिन्दी शब्द-सागर का संपादन कार्य किया।
कृतित्व
      1. ‘धरती’ – 1945
2. ‘गुलाब और बुलबुल’ –1956
3. ‘दिगन्त’  -1957   
4. ‘ताप के तापे हुए दिन’  -1980
5. ‘शब्द’  -1980
6. ‘उस जनपद का कवि हूँ’ – 1981
7. ‘अरधान’ -1984
8. ‘अमोला’ – 1986

9. ‘चैती’ – 1987   

No comments: